अंग्रेजी में नसीम शाह भी निकले फिसड्डी, LENOVO बोलने में हो गई हालत खराब, देखें वीडियो



पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एशिया कप 2022 में प्रदर्शन के काफी चर्चे थे। टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके फाइनल में जगह बनाई , हालांकि पाक टीम फाइनल में श्रीलंका से हार गई। टीम के युवा खिलाड़ी 19 साल के नसीम शाह (Naseem Shah) एशिया कप 2022 में पाक टीम के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में रहे।

खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता तो साथ ही भारतीय अदाकारा उर्वशी रौतेला के साथ वीडियो को लेकर भी काफी चर्चाएं हुई। लेकिन अब युवा खिलाड़ी को अंग्रेजी को लेकर ट्रोल किया जा रहा हैं। जानिए क्या है पूरी बात…

LENOVO (लेनोवो) नाम ना बोल पाना वन गया ट्रोल की वजह

अंतराष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी को सर्वोत्तम मानने के चलते पाक टीम के युवा खिलाड़ी नसीम शाह को ट्रोल होना पड़ा है। खिलाड़ी लेनोवो शब्द सही से बोल नहीं सका था। दरअसल इन दोनो नसीम शाह का एक पुराना वीडियो काफी चर्चा में है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के दौरान पीएसएल फ्रेंचाइजी क्वेटा ग्लैडिएटर की जर्सी पहने नजर आ रहे नसीम शाह का ये एक और वीडियो है।

ये वीडियो उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा बनाया गया जोकि एक पीआर वीडियो था। इस वीडियो में पाक खिलाड़ी मोहम्मद नवाज और नसीम शाह साथ दिख रहें है। इसी समय नसीम शाह लेनोवो को सही से प्रोनाउंस नहीं कर पाते हैं। जिसपर मोहम्मद नवाज इसका सही आंसर दिया, लेकिन नसीम शाह ने शब्द के उच्चारण में गलती कर दी।

Asia Cup में अच्छे प्रदर्शन के बाद वायरल हुआ वीडियो बुरी तरह ट्रोल हुआ खिलाड़ी

एशिया कप 2022 में नसीम शाह कई कारणों में चर्चा में रहे थे। साथ ही खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था। भारत के खिलाफ भी खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी अच्छा था। जिसके बाद नसीम शाह का ये पुराना वीडियो एक बार फिर चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल है और खिलाड़ी के मजाक का कारण बना हुआ है। खिलाड़ी काफी चर्चा में है और ये एक पुराना पीआर वीडियो है। नसीम शाह के इस वीडियो के चर्चा में ने के बाद का तरह के मीम और ट्रोल हुए हैं।

0/Post a Comment/Comments