IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं होंगे टीम इंडिया का हिस्सा, इस खिलाड़ी की कप्तानी में इन्हें मिलेगा मौका


IND VS SA : भारतीय क्रिकेट टीम ( Team India) ने बीती रात ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैच की टी20 सीरीज जीती है। इस सीरीज के बाद अब 28 सितंबर से साउथ अफ्रीका के साथ तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है। वहीं 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज भी खेली जानी है। किसकी कप्तानी शिखर धवन को थमाई गई हैं।

टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। कई युवा प्रतिभाओं में टीम इंडिया में वनडे सीरीज में शिखर के अंडर कप्तानी का मौका मिल सकता है।

शिखर धवन करेंगे कप्तानी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीन मैच की वन डे सीरीज में शिखर धवन कप्तानी करेंगे। बीसीसीआई ने हाल में उन्हें जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भी कप्तान बनाया था, लेकिन केएल राहुल की वापसी के बाद शिखर धवन के स्थान पर केएल राहुल को कप्तानी दी थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया शिखर धवन की कप्तानी में उतरेगी। संजू सैमसन भी इस सीरीज का हिस्सा हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

संजू सैमसन के साथ कई सलामी बल्लेबाज मौजूद

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वन डे सीरीज में संजू सैमसन के साथ साथ कई सलामी बल्लेबाज मौजूद है। जिसमें पृथ्वी शॉ ने हाल में घरेलू सीरीए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। आईपीएल में भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके आए है। वहीं इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के साथ सलामी बल्लेबाज कप्तान शिखर धवन भी हैं, तो वहीं टीम बैकअप के रूप में ईशान किशन, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ भी मौजूद है।

टीम में तेज गेंदबाज यूनिट में आवेश खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर भी हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज से वापसी करने वाले उमेश यादव भी टीम का हिस्सा है। तो वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव और राहुल चाहर नजर आयेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम :

शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, उमेश यादव, राहुल चाहर।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम:

टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबीला और तबरेज शम्सी।

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा

पहला टी20: 28 सितंबर- तिरुवनंतपुरम

दूसरा टी20: 2 अक्टूबर- गुवाहाटी

तीसरा टी20: 4 अक्टूबर- इंदौर

पहला वनडे: 6 अक्टूबर- लखनऊ

दूसरा वनडे: 9 अक्टूबर- रांची

तीसरा वनडे: 11 अक्टूबर- दिल्ली

0/Post a Comment/Comments