अपने पिता सचिन तेंदुलकर को छोड़ धोनी के सबसे बड़े दुश्मन को अर्जुन तेंदुलकर ने बनाया अपना गुरु, मुंबई टीम छोड़ने के बाद तस्वीर आई सामने


सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जिस भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। खिलाड़ी के ऊपर सभी की नजरें होती हैं। अब अर्जुन तेंदुलकर ( Arjun Tendulkar) घरेलू सीजन में खेलते नजर आते वाले हैं। अर्जुन तेंदुलकर ( Arjun Tendulkar) ने 2022-23 के घरेलू सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान उनकी ट्रेनिंग की निगरानी भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता और भारत के पूर्व गेंदबाज योगराज सिंह की देख रहे में है।

सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर और योगराज सिंह की साथ में बातचीत करने की तस्वीर काफी वायरल है। अर्जुन तेंदुलकर और योगराज सिंह की वायरल तस्वीर प्रैक्टिस सत्र के दौरान की है। इन्हीं तस्वीरों में एक तस्वीर में अर्जुन तेंदुलकर नेट सत्र के दौरान योगराज सिंह से सलाह करते नजर आ रहें हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो योग करते नजर आ रहे हैं।

1980 के दशक में खेल चुके हैं टीम इंडिया के लिए

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए योगराज सिंह 1980 दशक में खेल चुके हैं। योगराज सिंह ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तो वहीं पूर्व खिलाड़ी योगराज सिंह का वनडे क्रिकेट डेब्यू भी ब्रिस्बेन में ब्लैक कैप्स के खिलाफ ही हुआ था। योगराज सिंह को मुख्यता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता के तौर पर जाना जाता है।

गोवा का प्रतिनिधित्व करेंगे अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर अगले सीजन के लिए अभी से तैयारी में जुट गए हैं। अर्जुन तेंदुलकर इस बार गोवा की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। अर्जुन तेंदुलकर ने सीनियर क्रिकेट में अपने पदार्पण के करीब एक साल के बाद ही मुंबई टीम को छोड़ दिया था। खिलाड़ी को मुंबई की ओर से 2021-22 घरेलू सीजन में में दो टी20 मुकाबले भी खेलने को मिले थे।

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई रणजी टीम का हिस्सा थे, जहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। जिसके बाद अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की ओर से खेलने निर्णय किया।

अर्जुन तेंदुलकर ने इस मुंबई की टीम छोड़ने के निर्णय के बाद बताया गया था कि अपने करियर के इस मोड़ पर ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने की जरूरत है। अर्जुन तेंदुलकर के अधिक प्रतिस्पर्धी मैचों में खेलने की संभावना में सुधार होगा। वह अपने क्रिकेट करियर के एक नए चरण की शुरुआत कर रहे हैं।

जिसके बाद अर्जुन तेंदुलकर को अगर गोवा की टीम में जगह मिलती है, तब वो सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में डेब्यू करेंगे। जोकि अगले महीने शुरू होने वाली है। अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा थे लेकिन उन्हें पांच बार की विजेता टीम चैंपियंस मुंबई इंडियंस में डेब्यू का मौका नहीं मिला।

आपको बता दें की योगराज सिंह द्वारा समय-समय पर धोनी के लिए कई बार जहर उगला है जो जगजाहिर है।

0/Post a Comment/Comments