अपने खुद के पैसों पर इंग्लैंड इलाज करवाने गए हैं शाहीन अफरीदी, शाहिद अफरीदी ने खोली पीसीबी की पोल


पाकिस्तान की टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहिन अफरीदी इस वक्त घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और अपना इलाज इंग्लैंड में करवा रहे हैं। पाकिस्तान के फैंस इस बात को लेकर उम्मीदें लगाए नजर आ रहे हैं कि शाहीन अफरीदी जल्द से जल्द ठीक हो जाए और जल्द से जल्द वह टी-20 विश्वकप में खेलते नजर आए। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने शाहीन अफरीदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शाहीन अफरीदी इंग्लैंड में अपने इलाज का खर्च खुद उठा रहा है इसमें पीसीबी उनकी कोई भी मदद नहीं कर रही है।

पाकिस्तान के एक चैनल में शाहिद अफरीदी ने बातचीत करते हुए कहा कि ” मैं शाहीन की बात करता हूं वह लड़का खुद इंग्लैंड गया है। अपने टिकट पर गया है, इंग्लैंड में वह अपने पैसों पर रुका है, मैंने यहां से डॉक्टर अरेंज किया था, वहां पर उसने डॉक्टर से संपर्क किया। शाहीन सब कुछ खुद कर रहा है इसमें पीसीबी कुछ नहीं कर रही है।

शाहिद अफरीदी का यह बयान काफी हैरान करने वाला है। क्योंकि शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। 2021 टी20 विश्व कप में शाहिद अफरीदी के स्पेल की बदौलत ही पाकिस्तान ने भारत को पहली बार विश्व कप में हराया था।

0/Post a Comment/Comments