महेंद्र सिंह धोनी की वजह से खत्म हुआ था करियर? इरफान पठान के जवाब ने खड़ा किया सवाल


Irfan Pathan on MS Dhoni :
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अनगिनत लोगों अपना आइडल मानते हैं। धोनी ने अपने कप्तानी कैरियर में कई खिलाड़ियों को काफी मौके दिए हैं, जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ी भी हैं, लेकिन हाल ही में पूर्व ऑल राउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने धोनी के विषय में कुछ ऐसा कहा है। जोकि देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया है।

धोनी-पठान को लेकर ट्वीट वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के एक फैन ने हाल ही में ट्वीट किया है। ये प्रशंसक इरफान पठान के कैरियर के खत्म होने के पीछे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का होना वजह बताता है। उन्होंने कहा है कि

“जब भी मैं इन लीग में इरफान पठान को देखता हूं, मैं एमएस (धोनी) और उनके मैनेजमेंट को और कोसता हूं। भरोसा नहीं हो रहा है कि इरफान ने सिर्फ 29 साल की उम्र में सीमित ओवर के फॉर्मेट का अपना आखिरी मैच खेल लिया था। यह कतई सही नहीं। सातवें नंबर के लिए कोई भी टीम इरफान पठान को लेना चाहेगी, लेकिन भारत ने जड्डू (रवींद्र जडेजा), यहां तक कि बिन्नी (स्टुअर्ट) को उनसे ऊपर मौका दिया”।

इरफान पठान ने कहा शुक्रिया

इस प्रशंसक के ट्वीट के बाद इरफान पठान में इसका जवाब देते हुए कहा है कि

“किसी को भी इसके लिए कसूरवार मत ठहराइए। आपके प्यार के लिए शुक्रिया”।

इरफान पठान ने इस तरह से रिप्लाई देकर धोनी और अपने फैंस का दिल जीत लिया है। इरफान पठान ने 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमें टेस्ट में एक शतक और छह अर्धशतक के साथ कुल 1105 रन बनाए हैं।

वनडे में पांच अर्धशतकों के साथ 1544 रन बनाए हैं। टेस्ट में 100 और वनडे में कुल 173 विकेट लिए लिए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में 172 रन और 28 विकेट लिए हैं।

इरफान पठान को कहा गया था कपिल देव

इरफान पठान एक समय पर भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑल राउंडर थे। अपनी स्विंग और पेस गेंदों से उन्होंने बल्लेबाजों को परेशान कर रखा था। अपने 9 साल के शानदार करियर में उन्हें भारत का अगला कपिल देव भी कहा गया था।

0/Post a Comment/Comments