बड़ी खबर के चक्कर में आईपीएल से संन्यास की टकटकी लगाए बैठे थे लोग, महेंद्र सिंह धोनी ने किया ये ऐलान


Mahendra Singh Dhoni BIG Announcement: भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को एक बड़ी अनाउंसमेंट का ऐलान किया, जोकि वो दोपहर 2 बजे करने वाले थे। उनके फैंस आंखे टिकाए खिलाड़ी के लाइव आने का इंतजार कर रहे थे।

फैंस को लगा था कि कहीं सभी के चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी सभी फॉर्मेट से सन्यास का ऐलान ना कर दें। लेकिन 41 साल के खिलाड़ी ने अपनी प्रसिद्धि का फायदा उठाते हुए एक ब्रांड का लांच किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी इस तरह से फैंस के बीच लांच के लिए किए कार्यक्रम की आलोचना हुई साथ ही उनके फैंस भी धोनी की इस हरकत से निराश हुए। हालांकि सोशल मीडिया की दुनियाएं मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रहीं हैं।

लाइव आकर किया बिस्किट लांच

भारतीय क्रिकेट टीम को लगभग हर ट्राफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने रविवार को एक बिस्किट लंच किया। महेंद्र सिंह धोनी में बताया कि ये बिस्किट साल 2011 में भारत में आया था, जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप भी जीता था। लेकिन इसे अब एक बार दोबारा से इंडिया में लॉन्च किया जा रहा है।

धोनी ने अपना हेयरस्टाइल भी वैसा ही रखा है, जिसे एक मजाक की तरह लिया जा रहा है। बता दें, टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान ने जब संन्यास लिया था। तब कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई थी।

एक दिन पहले किया था ऐलान फैंस को थी कुछ बड़ा होने की उम्मीद

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में सोशल मीडिया पर 25 सितंबर को लाइव आने की बात एक दिन पहले की थी। 41 वर्षीय दिग्गज कप्तान के रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के पीछे मुख्य वजह संन्यास का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है। महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अगले साल खेलते दिखाई देंगे।

धोनी का इंटरनेशनल करियर रहा कमाल

हाल ही में टीम इंडिया को दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले धोनी 7 जुलाई 2022 को 41 साल के हुए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में छह शतक और 33 अर्द्धशतक लगाये हैं। टेस्ट क्रिकेट में एक दोहरा शतक भी दर्ज है।

वनडे क्रिकेट में खिलाड़ी ने 10 शतक और 73 अर्द्धशतक बनाए हैं। साथ ही टी20 में दो अर्द्धशतक भी लगाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम टेस्ट में 4876, वनडे में 10773 और टी20 में 1617 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 क्रिकेट में कुल 361 मैच खेलकर 28 अर्द्धशतको के साथ 7167 रन बनाए हैं।

0/Post a Comment/Comments