“महेंद्र सिंह धोनी ने मेरा करियर बर्बाद किया, उसने कभी मेरे पर विश्वास नहीं किया” एमएस धोनी पर इस भारतीय खिलाड़ी ने लगाया गंभीर आरोप

 


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) अपने खेल के लिए जाने जाते थे. धोनी कहा जाता है कि धोनी जैसा कप्तान अभी तक टीम इंडिया में नहीं आया है और न ही आएगा शायद. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) अपने खेल के अलावा इस बात को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते थे कि उन्होंने इस खिलाड़ी का करियर बर्बाद कर दिया या इस खिलाड़ी को टीम में मौका नहीं दिया.

कई खिलाड़ी उनके उपर आरोप लगा चुके हैं कि धोनी(MS DHONI) की कप्तानी में उन्हें मौका नहीं मिला. अब एक बार फिर इस खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) पर टीम में मौका न देने का आरोप लगाया है.

इस खिलाड़ी ने लगाया आरोप

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ईश्वर पांडे(ISHAWAR PANDEY) ने महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) पर इस बात का आरोप लगाया है कि महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) की कप्तानी उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पाया. बता दें, ईश्वर पांडे ने हालही में क्रिकेट को अलविदा कहा है.

ईश्वर पांडे ने संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह (MS DHONI) पर आरोप लगाया कि धोनी ने उन पर भरोसा नहीं किया. अगर धोनी उन पर भरोसा करते तो आज को उनका करियर अलग ही जगह पर होता.

धोनी के खिलाफ दिया बड़ा बयान

ईश्वर पांडे ने इस बारे में दैनिक जागरण से बात करते हुए कहा, “मुझे अगर महेंद्र सिंह धोनी ने मौके दिए होते तो मेरा करियर कुछ अलग ही होता. मेरी उम्र तब 23-24 साल की थी और मेरी फिटनेस भी काफी अच्छी थी. अगर तब धोनी भाई ने मुझे टीम इंडिया में चांस दिया होता तो मैं अपने देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करता और मेरा करियर भी काफी अलग होता.”

ईश्वर पांडे का करियर

गौरतलब है कि ईश्वर पांडे ने अपने करियर में इंटरनेशनल क्रिकेट तो नहीं खेला, लेकिन फर्स्ट क्लास और आईपीएल में उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा. ईश्वर पांडे ने 75 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 263 विकेट अपने नाम किए. वहीं, 25 आईपीएल मैच खेलते हुए 18 विकेट अपने नाम किए.

0/Post a Comment/Comments