इस भारतीय खिलाड़ी की सबसे बड़ी मजबूती ही बनी सबसे बड़ी कमजोरी, टी20 विश्व कप 2022 में जगह मिलना मुश्किल


एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है। एशिया कप 2022 में सुपर-4 राउंड के दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया आखिरी ओवर में संघर्ष करती नजर आई है। हालांकि टीम इंडिया ने एशिया कप 2022 में शुरुआत जीत के साथ की थी। बता दें कि बीते मंगलवार श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को श्रीलंका ने 6 विकेट से मात दी थी। वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया को मिली हार के चलते फैंस टीम इंडिया के तेज स्टार गेंदबाज के प्रदर्शन से काफी नाराज हैं।

टीम इंडिया की हार के विलेन बनें भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के खतरनाक गेंदबाज के लिए फेमस हैं। लेकिन बीते कुछ सालों से उनके प्रदर्शन पर कई सवाल उठाए गए हैं। वहीं एशिया कप 2022 में भी भुवी लय में नहीं दिखाई दिए। लेकिन भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में गेंदबाजी तो वह अच्छी की थी लेकिन 19 वें ओवर में 19 रन देकर टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जबकि उन्हीं से सबसे ज्यादा उम्मीद जताई गई थी। लेकिन, वह फेल साबित हुए।

फैंस हैं काफी नाराज

वहीं श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 में भी भुवी की बेहद खराब फॉर्म देखने को मिली है। बता दें कि भुवी पॉवर प्ले में विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजों के सामने भुवी फेल होते नजर आए। वहीं उनके खराब प्रदर्शन के चलते फैंस काफी नाराज है। फैंस का नाराज होना भी कहीं से गलत नहीं है।

भुवी जैसे खतरनाक गेंदबाज के लिए ‘डेथ ओवर’ में गेंदबाजी न कर पाना टीम इंडिया के लिए परेशानी है। वहीं भुवी जैसे अनुभवी गेंदबाज 10.07 की दर से एक ओवर में रन देंगे तो जाहिर सी बात है फैंस की नाराजगी तो बनती है।

नहीं दिखा पा रहे भुवी स्विंग का जादू

बता दें कि बीते साल टी20 विश्व कप में भी भुवनेश्वर कुमार का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 में 3 ओवरों में 8.30 की इकॉनोमी से 25 रन पिटावाए और एक विकेट भी हासिल नही कर पाए।

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार का नाम पॉवर प्ले के अंदर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की लिस्ट में शीर्ष में शुमार हैं, लेकिन एशिया कप 2022 में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। ऐसे में आगामी टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में भुवी को जगह मिलना मुश्किल हो सकता है।

0/Post a Comment/Comments