टी20 विश्व कप 2022 में हिस्सा लेंगे 5 सबसे उम्रदराज घातक खिलाड़ी, लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ी का नाम


T20 World Cup 2022: एक कहावत प्रचलित है, कि बढ़ती उम्र के बाद इंसान कुछ नहीं कर सकता। लेकिन अगर आपके अंदर किसी चीज को करने का जुनून और हिम्मत मौजूद है, तो आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने से किसी के द्वारा नहीं रोका जा सकता। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताएंगे, जिनके द्वारा अपने जुनून के आगे उम्र को कभी भी आड़े नहीं आने दिया गया।

16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में T20 World Cup का आठवां संस्करण खेला जाएगा। जिसमें 16 टीमें भाग लेंगे। आईसीसी द्वारा आयोजित किए गए इस मेगा इवेंट के दौरान 16 टीमें भाग लेंगी और लगभग 250 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के दौरान खेलते नजर आएंगे एक कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो पहली बार टी20 विश्व कप में खेलेंगे तो कई ऐसे भी मौजूद हैं जो इस महा संघर्ष में इससे पहले भी भाग ले चुके हैं।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको टी20 विश्व कप 2022 के दौरान खेलने वाले सबसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे। जो अपने देश को टी20 चैंपियन बनाने के लिए युवा खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करते नजर आएंगे। तो चलिए टी20 विश्व कप 2022 के दौरान खेलने वाले ऐसे पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।

शाकिब अल हसन

24 मार्च 1987 को बांग्लादेश के मथुरा जिले में बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी 35 वर्षीय शाकिब अल हसन का जन्म हुआ था। आगामी टी-20 विश्व कप के लिए वह बांग्लादेश क्रिकेट टीम के एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। अब तक अपने करियर के दौरान 101 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले शाकिब ने 10 अर्धशतको की सहायता से 2045 रन बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ वह 122 विकेट झटकने में भी कामयाब रहे है।

मार्टिन गप्टिल

30 सितंबर 1986 को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का जन्म हुआ था। 15 फरवरी 2009 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह अपना पहला टी20 मैच खेलने में कामयाब रहे। गप्टिल द्वारा खेल के सबसे छोटे प्रारूप के दौरान सर्वाधिक 172 छक्के लगाए गए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज द्वारा 121 टी20 आई मैच खेले गए हैं। जिनमें 31.8 की औसत से 3497 रन बनाए गए। इस दौरान उनका बल्ला दो शतक और 20 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहा।

रविचंद्रन अश्विन

आगामी टी-20 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के दिग्गज लेग स्पिनर रविचंद्रन अश्विन नीली जर्सी वाली टीम के प्रमुख स्पिनर होंगे। 17 सितंबर 1986 को अश्विन का जन्म चेन्नई में हुआ था। अपनी किशोरावस्था के दौरान इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ कर आश्विन ने क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया था। इस दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर द्वारा 56 टी20 आई खेले गए जिसमें 6.81 की इकॉनामी से रन खर्च करते हुए 66 विकेट झटके गए।

दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम में आईपीएल 2022 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले दिनेश कार्तिक को टी20 विश्व कप 2022 के दौरान फिनिशर का रोल मिला है। 1 जून 1985 को तमिलनाडु के चेन्नई शहर में एक तमिल परिवार में दिनेश कार्तिक का जन्म हुआ था। अब वह 37 वर्ष के हैं। अपने क्रिकेट करियर के दौरान उनके द्वारा 50 टी20 आई मुकाबले खेले गए। इस दौरान वह 28.2 की औसत और 139.9 की स्ट्राइक रेट से 592 रन बनाने में कामयाब रहे।

मोहम्मद नबी

37 वर्षीय अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी टी20 विश्व कप 2022 के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। 1 जनवरी 1985 को अफगानिस्तान के लोगर में मोहम्मद नबी का जन्म हुआ था। अपने वनडे और टी-20 करियर को अधिक बढ़ाने के लिए उनके द्वारा 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया गया था। अफगानिस्तान के लिए 101 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले नबी ने 21.7 की औसत और 140.4 के स्ट्राइक रेट की सहायता से 1669 रन बनाए हैं। इसके साथ-साथ खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनके द्वारा 4 अर्धशतक भी लगाए गए।

0/Post a Comment/Comments