18 साल के बेबी एबी ने किया बड़ा कारनामा , 500 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, 6 गेंद में लगाये 5 छक्के, देखें वीडियो

बेबी एबी “Baby AB” के नाम से पहजाने जाने वाले वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने करेबियाई प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League 2022) में 26वें मैच में काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की हैं एम।

करेबियाई लीग में 26वा मैच सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स (St Kitts and Nevis Patriots vs Trinbago Knight Riders) और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसमें खिलाड़ी ने मात्र 6 गेंद में 30 रन की पारी खेली है। इसमें खिलाड़ी में एक ओवर यानी महज 6 गेंद में 5 छक्के लगाए हैं। जिस दौरान खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 500 का था।

एक ओवर में 5 आतिशी छक्के

करेबियाई प्रीमियर लीग 2022 में सेंट किंट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। जिसके बाद त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 164 रनों का टारगेट दिया। इस पारी में शेरफेन रदरफर्ड ने 50 बॉल में 78 रनों की अच्छी पारी खेली थी।

लेकिन पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर खिलाड़ी ब्रेविस बैटिंग बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। उनके सामने 19वा ओवर स्पिनर अकील हुसैन करने आय थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर खिलाड़ी ने पहला छक्का ठोका था। जिसके बाद अगली दोनों गेंद पर भी खिलाड़ी ने छक्का ठोका था। वहीं खिलाड़ी को 20वें ओवर की पांचवीं गेंद में जब दोबारा स्ट्राइक मिली तब खिलाड़ी ने अंतिम 2 गेंद पर गेंदबाज डुपाविलॉन को भी दो छक्के जड़े। इस तरह से खिलाड़ी ने लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के लगा दिए है।

खिलाड़ी का वीडियो हुआ वायरल

बेबी एबी नाम से मशहूर हुए खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। इस साल आईपीएल में खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने अपने साथ 6 करोड़ की रकम के साथ जोड़ा था। लेकिन करेबियाई खिलाड़ी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सका था।

0/Post a Comment/Comments