IPL 2023: आईपीएल 2023 की नीलामी में ये 3 टीमें जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को कर सकती हैं टारगेट

 


IPL 2023: जिंबाब्वे को भारत तीन मैचों की हो रही वनडे सीरीज के आखिरी मैच के दौरान 13 रनों से हराने में कामयाब रहा। जिसके चलते केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम द्वारा मेजबान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया गया। भारतीय टीम द्वारा तीसरे वनडे मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 289 रनों का स्कोर खड़ा किया गया, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे टीम 49.3 ओवरों में 276 रन के स्कोर पर सिमट कर रह गई।

एक समय सिकंदर रजा की बल्लेबाजी के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो यह मैच जिंबाब्वे की टीम आसानी से जीत जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रजा के इस मैच से आउट होते ही जिंबाब्वे यह मैच हार गया। इस मैच के दौरान सिकंदर रजा 95 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की सहायता से 115 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। पिछली 6 वनडे पारियों के दौरान सिकंदर रजा का यह तीसरा शतक है।

अब ऐसी स्थिति में सिकंदर रजा आईपीएल फ्रेंचाइजी की नजरों में आ चुके हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तीन ऐसी टीमों के बारे में बताएंगे, जिनके द्वारा आईपीएल 2023 के दौरान सिकंदर रजा को टारगेट किया जा सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 के दौरान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी, और नाकाम साबित हुई। मिडिल ऑर्डर में कोलकाता नाइट राइडर्स काफी संघर्ष करते नजर आए। इसके नियमित रूप से विदेशी खिलाड़ी भी कामयाब नहीं हो सके। और दबाव के चलते अपना विकेट देकर पवेलियन की ओर लौट गए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रजा का शामिल होना इस टीम के लिए एक बोनस की तरह साबित हो सकता है। नंबर 4 और 5 की स्थिति में रजा श्रेयस और रिंकू सिंह का साथ दे सकते हैं। जिनके द्वारा इस सीजन के दौरान अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया गया है।

मिडिल ऑर्डर में एक शानदार बल्लेबाज के रूप में मौजूद सिकंदर रजा अटैक करके खेलने की भी क्षमता रखते हैं। टीम में उनके शामिल होने से टीम को काफी मजबूती भी मिल सकेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स

रविंद्र जडेजा को लेकर अनबन की अफवाहों के चलते हो सकता है। जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ दें, ऐसी स्थिति में विदेशी खिलाड़ी रजा को अपनी टीम में शामिल करने का सोच सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में रजा बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ-साथ उन्हें उपयोगी गेंदबाजी का भी ज्ञान है। रजा एक शानदार फिनिशर भी हैं। चेन्नई टीम में इस खिलाड़ी के शामिल होने से धोनी के कंधों का भार कम हो जाएगा।

मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के साथ-साथ सिकंदर रजा उपयोगी गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। वह एक शानदार फिनिशर भी हैं। चेन्नई टीम में इस खिलाड़ी के आने से धोनी के कंधों का काफी भार कम हो जाएगा।

मुंबई इंडियंस

आगामी सीजन के दौरान पोलार्ड फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे, अथवा नहीं, अभी इस बारे में कुछ भी तंय नहीं है। अब ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस जो कि पांच बार की चैंपियन रह चुकी है। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट को तलाशने के बारे में सोच सकती है। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस के लिए सिकंदर रजा को शामिल करना एक सही विकल्प साबित हो सकता है।

फ्रेंचाइजी के लिए रजा एक सही फिनिशर भी साबित हो सकते हैं। इस सीजन के दौरान फिनिशर की कमी मुंबई को बहुत अधिक खली है।

दाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर रजा के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उनके द्वारा अभी तक 58 मैच खेले गए हैं जिसने 125.45 के स्ट्राइक रेट की सहायता से 1040 रन बनाने में कामयाब रहे। उनका बल्ला भी इस दौरान पांच अर्धशतक बनाने में कामयाब रहा। वही गेंदबाजी के दौरान उनके द्वारा 7.32 की इकोनामी रेट की सहायता से 28 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई गई।

0/Post a Comment/Comments