IND vs PAK: मैदान पर हुए विवाद की वजह से हरभजन से लड़ने होटल रूम तक पहुंच गये थे शोएब अख्तर


आगामी 28 अगस्त, रविवार को खेले जाने वाले एशिया कप के भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबले को ले क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि इंडिया-पाकिस्तान के मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। दोनों टीमें किसी सीरीज में तो आमने सामने नहीं होती, लेकिन आईसीसी के टूर्नामेंट्स में इन दोनों देशों के बीच मुकाबले खेले जाते हैं। ये मुकाबले मनोरंजन और रोमांच से भरे होते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर कई बार भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बीच कुछ खिलाड़ियों में अनबन के दृश्य भी सामने आये हैं। इनमें भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच कई बार कहासुनी देखने को मिली थी। इन दोनों के बीच का एक विवाद काफी बड़ा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार उस विवाद के बाद शोएब अख्तर हरभजन सिंह से लड़ने उनके हेटल रूम चले गये थे। खुद शोएब अख्तर ने एक बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है।

शोएब अख्तर ने इस बारे में बताया था कि वो हरभजन सिंह से लड़के लिये उनके कमरे तक चले गये थे। तब शोएब अख्तर सोचते थे कि वो हमारे साथ खाते पीते हैं, घूमते हैं फिर भी हमारे साथ मिसबिहेव क्यों। इस पर शोएब अख्तर ने उनके पास जाकर लड़ाई करने का सोचा। शोएब अख्तर ने आगे बता कि ‘हरभजन को पता था कि मै आने वाला हूं, लेकिन मैं उसे ढूंढ नहीं पाया। अगले दिन मै शांत हुआ और उनसे माफी मांगी। Also Read : एशिया कप 2022: इन 4 स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने से इस बार का मजा हो चुका है फीका

ये वाकया साल 2010 का है। एशिया कप के एक मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी और भारत को जीत के लिये लास्ट ओवर में 7 रनों की दरकार थी। क्रीज पर उस वक्त हरभजन सिंह मौजूद थे। उसी दौरान शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह को उकसाने के लिये एक अजीब सी गेंद डाली, जिसके बाद दोनों में काफी बहस हुई। बहस रुकने के बाद मोहम्‍म्‍द आमिर की अगली गेंद पर हरभजन सिंह ने छक्का लगा दिया। भारत ने जीत हासिल कर ली थी और इसके बाद हरभजन सिंह ने शोएब अख्‍तर पर भी नाराजगी जताई। Also Read : ये है एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट


0/Post a Comment/Comments