CWG 2022: लॉन बॉल्स में महिला टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड


बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पांचवे दिन भारत की महिला लॉन बॉल् टीम ने इतिहास रच दिया है। महिला फोर्स इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत को पहली बार लॉन बॉल्स में गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। पिंकी, लवली चौबे,नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की टीम ने यह कमाल कर दिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 1-10 के अंतर से हराते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।

आपको बता दें भारत की महिला लॉन बॉल्स टीम ने 1 अगस्त को न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय महिला टीम के लिए यहां तक का सफर इतना भी आसान नहीं था क्योंकि यह काफी कठिन खेल माना जाता है। 

0/Post a Comment/Comments