कैसे हुई थी प्रियंका झा की मौत: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित मूवी शायद ही किसी भारतीय क्रिकेट फैन ने न देखी हो। मगर ऐसा होगा लगभग असम्भव है। फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी अपने शुरुआती करियर के दौरान अपनी फ्लाइट में एक लड़की से मिलते हैं, जो आगे चलकर उनकी खास दोस्त बन जाती है, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत हो जाती है। जानिए क्या असल जिंदगी में भी कोई ऐसी लड़की थी और क्या वाकई में उनका निधन कार एक्सीडेंट में हुआ था। जवाब जानने के किए पढ़िए..
प्रियंका झा की मौत से टूट गये थे धोनी
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म में उनके जीवन से जुड़ी बातों का जिक्र किया गया है। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी के रोल में सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका झा के रूप में दिशा पटनी और साक्षी सिंह धोनी के रोल में कियारा आडवाणी नजर आईं थीं।
फिल्म में एमएस धोनी अपने शुरुआती करियर के दौरान पहले प्रियंका झा से एक फ्लाइट में यात्रा के दौरान मिलते हैं, जिसमे दोनो की दोस्ती हो जाती है। आगे जाकर दोनो काफी अच्छे दोस्त बन जाते हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट दौरे के बीच में प्रियंका झा की मृत्यु हो जाती है। फिल्म के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर होते हैं और प्रियंका उनके लिए गिफ्ट लेने गई होती हैं।
असल जिंदगी में कार एक्सीडेंट में हुई थी प्रियंका झा की मौत
महेंद्र सिंह धोनी की रियल लाइफ में भी प्रियंका झा की मौत एक कार एक्सीडेंट के दौरान हुए थी, ऐसा माना जाता है। अपने शुरुआती मैचों में अच्छा करने के बाद धोनी जब एक लंबी छुट्टी के लिए गए थे। उस दौरान प्रियंका की कार दुर्घटना में मौत हो जाती है, जिसका असर धोनी की जिंदगी पर काफी गहरा हुआ था। वो क्रिकेट में ध्यान नही लगा पा रहे थे, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी इस भावना को अपनी कमजोरी नहीं बनने दी।
बाद में साक्षी सिंह से रचाई शादी
महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी फिल्म में दिखाया गया है कि साक्षी सिंह धोनी के साथ दोस्ती के दौरान उन्हे प्रियंका झा की याद दिलाती थीं, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने उनसे शादी रचा ली थी।
एक टिप्पणी भेजें