ब्रेकअप की अफवाह के बाद दुबई में डिनर करते स्पॉट हुए शुभमन गिल और सारा, तस्वीरें देख फैंस भी हुए हैरान, देखें


भारतीय क्रिकेट टीम के एशिया कप 2022 से पहले हुए जिम्बाब्वे दौरे में शुभमन गिल ( Shubhman Gill) ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने वन डे फॉर्मेट में वापसी करते हुआ एक शतक भी बनाया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रदर्शन ने खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था।  जिम्बाब्वे दौरे पर अच्छे प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट खेलने वाला है। लेकिन इसी बीच अब खिलाड़ी की एक लड़की के साथ तस्वीर समाने आई है।

शुभमन और सारा साथ साथ डिनर डेट पर

सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और सारा की तस्वीर काफी वायरल हैं। इस तस्वीर को साफ नहीं देखा जा सकता है ये कुछ धुंधली हैं। लेकिन शुभमन गिल सारा तेंदुलकर के साथ डिनर कर रहे है ऐसा बताया गया। लेकिन कुछ ही देर में ये बात साफ हो गई कि ये सारा तेंदुलकर नहीं है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लड़की भी सारा जी हैं। ये सारा अली खान है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल इन दिनों लंदन में हैं। जहां वो बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ एक रेस्त्रां में खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस वायरल तस्वीर में सारा अली खान और शुभमन गिल को साथ में डिनर कर रहे हैं। ये वायरल तस्वीर दुबई की बताई जा रही है। तो वहीं कुछ कुछ मीडिया का दावा है कि ये तस्वीर लंदन कीहै।

सारा और शुभमन का हुआ ब्रेकअप

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के बीच मीडिया में 2019 आईपीएल के दौरान अफेयर की खबर आई थी। हालांकि दोनों ने ही इस बात की पुष्टि नहीं की। सारा तेंदुलकर शुभमन गिल के साथ साथ उनकी बहन को भी फॉलो करती थी। लेकिन अब दोनो के ब्रेकअप की खबर आई है। सारा अली खान के साथ बातचीत और डिनर की ये तस्वीर काफी वायरल हुई है और लोगों ने इस पर काफी मजे भी लिए हैं।

0/Post a Comment/Comments