टीम इंडिया की फील्डिंग में जो बदलाव आया उसके पीछे है महेंद्र सिंह धोनी का हांथ,पूर्व फील्डिंग कोच का आया बड़ा बयान


भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। महेंद्र सिंह धोनी जो भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं जिन्होंने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफियां दिलाई है। आर श्रीधर ने खुलासा किया है कि भारतीय टीम की जो फील्डिंग एप्रोच बदली है उसमें महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा हाथ है। क्योंकि उन्होंने फील्डिंग से कभी भी कोई समझौता नहीं किया और ना ही करने दिया।

आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने 2011 विश्व कप से पहले टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को लेकर कहा था कि वह टीम में फिट नहीं बैठते हैं क्योंकि उनकी फील्डिंग काफी कमजोर है। जिस फैसले को लेकर महेंद्र सिंह धोनी की काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को इन सब चीजों के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे क्योंकि भारतीय टीम की फील्डिंग अच्छी हुई और भारतीय टीम विरोधी टीमों के ऊपर हावी होने लगी थी।

पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने कहा कि ” महेंद्र सिंह धोनी जब कप्तान थे तो उन्होंने फील्डिंग पर काफी ध्यान दिया। जब वे विकेट पर दौड़ते थे तो वह मेरे लिए आंख खोलने वाला था। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि मेरे लिए दो चीजें समझौता करने वाली नहीं है। एक फील्डिंग और दूसरा विकेट के बीच रनिंग। और यह कुछ ऐसा है जो अभी भी सच है। जो चीज महेंद्र सिंह धोनी ने बनाई विराट कोहली ने उसे आगे बढ़ाया। रवि शास्त्री हमेशा कहते थे कि सर्वश्रेष्ठ 11 फील्डर खेलेंगे।

आपको बता दें पिछले कुछ समय में भारतीय टीम ने अपनी फील्डिंग में काफी सुधार किया है जब विराट कोहली ने भारतीय टीम की कमान संभाली तो फील्डिंग में एक अलग ही तरह का सुधार देखने मिला था क्योंकि सब बेहतरीन फील्डिंग करते थे और भारतीय टीम ने कई मुकाबले अपनी बेहतरीन फील्डिंग के दम पर ही जीते हैं

0/Post a Comment/Comments