महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर दिखाया बड़ा दिल, फैन्स कर रहे जमकर तारीफ


भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा मैदान के बाहर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा फैन्स से मिलते हुए दिखाई देते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। चाहे वह रांची में हो या कहीं और हो महेंद्र सिंह धोनी से अगर फैंस मिलने आते हैं तो महेंद्र सिंह धोनी उनके साथ तस्वीरें जरूर खिंचवाते हैं। और एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी सादगी से दिल जीत लिया है।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन ने ट्विटर पर उनका एक वीडियो साझा किया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कहीं जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी वहां पर कर्मचारियों के साथ हाथ मिलाते हुए तस्वीरें खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद फैन्स एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और महेंद्र सिंह धोनी हमेशा इसके लिए जाने भी जाते हैं। कई ऐसे मौके आए हैं जब फैंस महेंद्र सिंह धोनी से मिलने उनके रांची गृह निवास तक पहुंचे हैं और महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें बिल्कुल भी निराश नहीं किया है। और उनके साथ मिले भी हैं। यही चीजें हैं जो महेंद्र सिंह धोनी को खास बनाती हैं।

0/Post a Comment/Comments