न्यूजीलैंड के लिए अब बेहद कम खेलते दिखाई देंगे ट्रेंट बोल्ट, लिया हैरान करने वाला फैसला


न्यूजीलैंड की टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक हैरान करने वाला फैसला लिया है। आपको बता दें न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ट्रेंट बोल्ट को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज करने वाली है और आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेंट बोल्ट ने खुद कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज होने के लिए बोर्ड से रिक्वेस्ट की थी और अब बोर्ड ने उनकी रिक्वेस्ट को मान लिया है और उन्हें रिलीज करने वाली है।

आपको बता दे न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं और दूसरी दुनिया भर की लीग्स में खेलना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने खुद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया जाए और अब बोर्ड ने उनकी इस रिक्वेस्ट को मान लिया है।

आपको बता दें न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अब न्यूज़ीलैंड की टीम से खेलते हुए बेहद कम ही दिखाई देंगे। क्योंकि अब वह ज्यादातर अपने परिवार के साथ समय बिताते और लीग्स में खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि जब भी जरूरत होगी ट्रेंट बोल्ट सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

0/Post a Comment/Comments