धोनी की कप्तानी में खेलने वाले इन 3 खिलाड़ियों ने बाद में अपनी कप्तानी में जीती आईपीएल ट्रॉफी, एक ने तो धोनी को ही कई बार हराया


टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। जिनकी कप्तानी के दौरान टीम इंडिया द्वारा बड़े-बड़े टूर्नामेंट जीते गए। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए धोनी द्वारा टीम इंडिया को काफी धुरंधर खिलाड़ी भी दिए गए, जिनके द्वारा कई IPL Trophy भी जीती गई।

आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान खेले थे। लेकिन धोनी द्वारा उन खिलाड़ियों को ऐसी ट्रेनिंग दी गई, कि आगे चलकर वह आईपीएल टीम के कप्तान बन सके, और अपनी टीम को आईपीएल ट्रॉफी जीताने में भी कामयाब रहे। आइए जानते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में।

हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हाल ही में आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान बनाए गए हैं। गुजरात की टीम द्वारा साल 2022 का आईपीएल हार्दिक पांड्या की कप्तानी के दौरान जीता गया। यह आईपीएल सीजन बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या का पहला आईपीएल सीजन था।

शायद आपको नहीं मालूम होगा कि टीम इंडिया में धोनी की कप्तानी के दौरान हार्दिक पांड्या को टी20 में डेब्यू करने का चांस मिला था। धोनी की कप्तानी के दौरान हार्दिक पांड्या ने कई मैच खेले, और उनके गुणों को भी अपने अंदर स्वीकार किया।

गौतम गंभीर

महेंद्र सिंह धोनी के गौतम गंभीर काफी नजदीक रहे हैं। साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप और साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान गंभीर द्वारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर रह चुके हैं, और उनकी कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दो बार आईपीएल का टूर्नामेंट भी जीता गया।

रोहित शर्मा

साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा द्वारा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के दौरान टीम इंडिया में डेब्यू किया गया था। हालांकि रोहित मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन धोनी द्वारा लिए गए एक फैसले ने रोहित का पूरा करियर ही बदल दिया।

उनको बतौर ओपनर बल्लेबाज का मौका मिलते ही उनका करियर चकाचौंध हो गया। आगे चलकर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए गए, और उनकी कप्तानी के दौरान मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल का टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रही।

0/Post a Comment/Comments