IND vs ENG: IPL के गिले शिकवे हुए दूर लॉर्ड्स मैदान पर मिले 2 जिगरी यार, धोनी और रैना को देख फैंस बोले- भाई मिल गये

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। जहां पर टीम इंडिया दूसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेल रही थीं। लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व खिलाड़ियों की तस्वीर वायरल हुई, वो और कोई नही भारतीय टीम की मशहूर जोड़ी महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की थी। दोनों ही खिलाड़ियों की मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह के किस्से काफी मशहूर रहे हैं।

लेकिन हाल में सुरेश रैना के चेन्नई सुपर किंग्स से अलग होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के बीच भी अनबन है। ऐसा माना जा रहा था। लेकिन अब फैंस ने दोनों खिलाड़ियों की एक साथ तस्वीर को देखकर कहा है कि सब ठीक है।

सुरेश रैना ने तस्वीर शेयर कर कहा मिलकर अच्छा लगा

चेन्नई सुपर किंग्स से सुरेश रैना के अलग होने के बाद सुरेश रैना के फ्रेंचाइजी कर साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच रिश्तों पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। जिसके बाद फैंस में भी धोनी और फ्रेंचाइजी को काफी ट्रॉल किया था। लेकिन लॉर्ड्स के मैदान पर खेल रही टीम इंडिया के मैच को देखते जब महेंद्र सिंह धोनी ओर सुरेश रैना एक साथ पहुंचे तब फैंस में अपनी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की।

सुरेश रैना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर महेंद्र सिंह धोनी और बाकी कुछ पूर्व खिलाड़ी के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा नीले कपड़ों में देखना अच्छा रहा। इसी में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह को भी रह किया था। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के खिलाड़ियों से भी मिल चुके हैं। इस दौरान की तस्वीर भी काफी वायरल हुईं थी।

चेन्नई के फैंस में जताई खुशी

सुरेश रैना ने जैसे ही ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इसके बाद लगातार ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। फैंस में इन तस्वीरों पर काफी खुशी जाहिर की है। खासतौर पर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को तस्वीर पर। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सुरेश रैना के न जुड़ने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती में दरार की अटकलें लगाई जा रहीं थी। लेकिन अब तस्वीरों के माध्यम से इस बात को साफ कर दिया गया हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 41से जन्मदिन मनाया था।

0/Post a Comment/Comments