राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को बैडमिंटन और कुश्ती से होंगी पदक की उम्मीदें, देखें पूरा शेड्यूल


राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत 15 अलग-अलग खेलों में 150 से अधिक एथलीटों के साथ मैदान में नजर आएगा, जहां सभी एथलीट अपने-अपने खेलों में पदक जीतने की कोशिश करेंगे, जो 28 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा।

भारत ने 2002 के बाद से प्रत्येक संस्करण में कम से कम 50 पदक जीते हैं। इसके साथ ही भारत ने दिल्ली में आयोजित 2010 के संस्करण में सबसे अधिक 101 पदक अपने नाम किए थे।

इसके अलावा, भारत 2002 के बाद से प्रत्येक संस्करण की पदक तालिका के शीर्ष पांच में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

ऐसे में बर्मिंघम 2022 में भारत अपने उस दबदबे को बरकरार रखने की कोशिश करेगा।

ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और भारतीय पुरुष हॉकी टीम कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जिनसे पदक जीतने की उम्मीदें हैं।

पूर्व राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम को इस बार कड़ी चुनौती मिल सकती है। जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। क्रिकेट को 1998 के बाद पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है।

मनिका बत्रा टेबल टेनिस में अपने सिंगल्स में स्वर्ण पदक का बचाव करती हुई नजर आएंगी, जबकि अनुभवी शरत कमल, जिन्होंने पिछली बार खेले गए प्रत्येक इवेंट में पदक जीता था। वो अपनी उस उपलब्धि को फिर से दोहराने की कोशिश करेंगे।

वहीं, राष्ट्रमंडल खेल 2022 में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की कमी यकीनन खलेगी, जो मौजूदा चैंपियन भी है। बता दें नीरज कमर में चोट कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

भारत में राष्ट्रमंडल खेल 2022 को कहां लाइव देखें?

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का भारत में Sony SIX, Sony TEN 1, Sony TEN 2, Sony TEN 3 और Sony TEN 4 टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत: मैच का पूरा शेड्यूल

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक: 29 जुलाई - 2 अगस्त

एथलेटिक्स: 30 जुलाई - 7 अगस्त

बैडमिंटन: 29 जुलाई - 8 अगस्त

बॉक्सिंग: 29 जुलाई - 7 अगस्त

क्रिकेट: 29 जुलाई - 7 अगस्त

साइकिलिंग: 29 जुलाई - 7 अगस्त

हॉकी: 29 जुलाई - 8 अगस्त

जूडो: 1 अगस्त - 3 अगस्त

लॉन बाउल्स: 29 जुलाई - 6 अगस्त

रिदमिक जिमनास्टिक: 4 अगस्त - 6 अगस्त

स्क्वैश: 29 जुलाई - 8 अगस्त

स्विमिंग: 29 जुलाई - 3 अगस्त

टेबल टेनिस: 29 जुलाई - 8 अगस्त

ट्रायथलॉन: 29 जुलाई - 31 जुलाई

वेटलिफ्टिंग: 30 जुलाई - 3 अगस्त

रेसलिंग: 5 अगस्त - 6 अगस्त

0/Post a Comment/Comments