ICC T20 World Cup 2022 Full Schedule: टी20 विश्व कप 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

ICC T20 World Cup 2022 Full Schedule : आईसीसी ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया। जिसमें 16 अक्टूबर से इस प्रतियोगिता का आयोजन हो जायेगा। ये आईसीसी टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ही इस टाइटल की गत चैंपियन भी है।

भारतीय क्रिकेट टीम पिछली बार सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी थी। इस बार भारत 23 अक्टूबर से पाकिस्तान के साथ मैच खेलकर इस प्रतियोगिता में अपनी शुरुआत करेगा। वहीं आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 का फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा।

16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक होगा आईसीसी टी20 मुकाबला

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से और फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 16 टीम भाग लेंगी, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में ये प्रतियोगिता खेली जाएगी। पिछली बार 2021 में भारत में टी20 विश्व कप का आयोजन होना था, लेकिन वो यूएई में खेला गया था। 2021 में ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में जीता था। ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 विश्व कप जीता था।

ICC T20 में भारतीय क्रिकेट टीम के मुकाबले

23 अक्टूबर 2022, मेलबर्न भारत बनाम पाकिस्तान

27 अक्टूबर 2022, सिडनी भारत बनाम ग्रुप ए रनर अप

30 अक्टूबर 2022, पार्थ भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

2 नवंबर 2022, एडिलेट भारत बनाम बांग्लादेश

6 नवंबर 2022, मेलबर्न भारत बनाम ग्रुप बी विनर

भारत और पाकिस्तान मैच पर रहेंगी नजर

भारत बनाम पाकिस्तान के मैच पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर की नजर रहती है। भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में भी भिड़ती हैं। जिसके कारण इन दोनो टीम के बीच होना वाले मैच और भी रोमांचक हो जाते हैं।

पिछली बार विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान टीम से हार गई थी, इस मैच के देखे जाने नए आयाम छुए थे। जिसके बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने की उम्मीद है।


0/Post a Comment/Comments