कोई खूंखार बाघ संग नहाता है तो किसी को सांप से है प्यार… बेहद खौफनाक हैं इन खिलाड़ियों के शौक

शौक की कीमत कुछ भी हो, लोग उसे पूरा करने की जद्दोजहद में लग जाते हैं। घरों में कुत्तों, बिल्लियों और अन्य जानवरों को पालने के साथ ही कुछ खिलाड़ी काफी खतरनाक जानवर भी पालते हैं। जिनके पीछे वो लाखो की कीमत भी खर्च करते हैं। न सिर्फ उन्हें इन खतरनाक जानकारों के पालने का शौक हैं बल्कि वो खुद इनकी देख रही भी करते हैं। जिन खतरनाक जानवरो को देख कर लोग सदमे आ सकते हैं।

ये पांच खिलाड़ी उन्हें अपने साथ रखते हैं और कुछ तो अपने साथ सुलाते भी हैं।आज हम आपको ऐसे पांच खिलाड़ियों के शौक के विषय में बताने जा रहें हैं। जोकि दुनिया के इन खतरनाक जानवर माने जाने वाले जानवरों को अपने घर में पनाह देते हैं और साथ ही उनकी देख रेख में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं।

खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ कई अजीबोगरीब शौक के कारण भी चर्चा में बने रहते हैं। जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी जो मगरमच्छ, शार्क और बाघ को पालना पसंद करते हैं और साथ ही लाखों की रकम इनके रहने और जरूरत पर खर्च कर देते हैं।

मिकी मूर

लंबे कद के सात फुट के मिकी मूर जोकि एनबीए के एक स्टार खिलाड़ी हैं। उन्हें सांप पालने का शौक है। सांप कहा जाता है कई लोग साफ के काटने से पहले ही उसे देखकर ही भयभीत होकर होशोहवास गंवा देते हैं। लेकिन एनबीए स्टार मिकी मूर अपने घर में पांच सांप पाल चुके हैं। जिसमें दो अल्बिनो बर्मी अजगर जोकि नौ फीट लंबा, दूसरा चार फीट लंबा है। एक नौ फुट का कोलंबियाई लाल पूंछ वाला बोआ कंस्ट्रिक्टर और दो छह फुट के मकई सांप हैं। इन्हें खिलाड़ी खाने में चूहे खिलाते रहे हैं।

गिल्बर्ट एरेनास

नेशनल बास्केटबॉल लीग (एनबीए) के ही एक और स्टार खिलाड़ी गिल्बर्ट एरेनास अपने घर में समुद्र का सबसे खतरनाक प्राणी माना जाने वाला शार्क को पाल रखा है। जिसकी देखरेख के लिए एनबीए स्टार हर महीने 5 लाख से भी ज्यादा रकम को खर्च करते हैं।

माइक टाइसन

अमेरिका के प्रोफेशन बॉक्सर माइक टाइसन को शायद ही कोई हो जो खेल के कारण न जानता हो। लेकिन उनका भी एक ऐसा शौक रहा है। उन्होंने अपने घर में एक बाघ पाल रखा है। उन्होंने अपने इस शौक के विषय में खुद ही जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पास एक केन्या नामक बाघनी थी।

टाइसन ने बताया कि मेरे पास एक 550 पाउंड की एक पालतू बाघ थी। उसका नाम केन्या था। मुझे उससे बहुत ज्यादा लगाव था। मैं कई बार उसके साथ सोया और मैंने उसे अपने कमरे में भी रखा। वह मेरे साथ रही थी। इस बाघ को उन्होंने लगभग 16 साल तक रखा था। माइक टाइसन ने बताया कि वो उसके साथ नहाते भी थे।

डारनेल डॉकेट

अमेरिकन फुटबॉल लीग के ही खिलाड़ी रह चुके डारनेल डॉकेट को मगरमच्छ पालने का शौक है। जिनकी तस्वीरे उन्होंने कई बार अपने सोशल मीडिया साइट पर अपने पालतू मगरमच्छ के साथ शेयर की है।

रॉस ओहलेंडोर्फ

मेजर लीग बेसबॉल यानी एमएलबी के खिलाड़ी रह चुके रॉस ओहलेंडोर्फ और उनके माता-पिता अपने टेक्सास लगभग 300 लॉन्गहॉर्न रखते हैं। जिनके अलग-अलग नाम भी थे।

0/Post a Comment/Comments