WWE में भारतीय सुपरस्टार वीर महान द्वारा लड़े गए सभी मैचों की लिस्ट: अपने दुश्मनों का कर रहे हैं बुरा हाल


WWE Raw में भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने वापसी के बाद धमाल मचाया। है। रेसलमेनिया के बाद हुई रॉ (Raw) में वीर महान ने डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) और रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के ऊपर अटैक किया था।

इसके बाद हफ्ते वो अपने दुश्मनों/प्रतिद्वंदियों का बुरा हाल कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मेन रोस्टर में वीर महान का डेब्यू पिछले साल हुआ था जब वो जिंदर महल और शैंकी के साथ दिखाई देते थे। हालांकि उस समय वो टैग टीम एक्शन में ज्यादा दिखाई देते थे। हालांकि अब वो सिंगल्स एक्शन में जलवा बिखेर रहे हैं।

इस आर्टिकल में हम वीर महान द्वारा WWE मेन रोस्टर में लड़े गए सभी मैचों और उनके रिजल्ट्स के ऊपर नजर डालने वाले हैं:

#) WWE Superstar Spectacle 2021: वीर महान ने सौरव गुर्जर (अब सांगा) और ड्रू मैकइंटायर के साथ टीम बनाकर जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स को सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में हराया था।

#) WWE Raw (26 जुलाई 2021): वीर महान ने DQ के जरिए सिंगल्स मैच में ड्रू मैकइंटायर को हराया था।

#) WWE Raw (2 अगस्त 2021): ड्रू मैकइंटायर ने 2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच में वीर महान और शैंकी को हराया था।

#) WWE Raw (16 अगस्त 2021): ड्रू मैकइंटायर ने हैंडीकैप मैच में पिनफॉल के जरिए शैंकी और वीर महान को शिकस्त दी थी।

#) WWE Raw (30 अगस्त 2021): द वाइकिंग रेडर्स ने टैग टीम मुकाबले में वीर महान और जिंदर महल को हराया था।

#) WWE Raw (6 सितंबर 2021): कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स ने टैग टीम टर्मोइल मैच में जिंदर महल और वीर महान को हराया था।

#) WWE Raw (13 सितंबर 2021): ड्रू मैकइंटायर, एरिक और आईवार ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में जिंदर महल, वीर महान और शैंकी को हराया था।

#) WWE Raw (27 सितंबर 2021): जिंदर महल, वीर महान और शैंकी ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में जैफ हार्डी, मंसूर और मुस्तफा अली को हराया था।

#) WWE Raw (11 अप्रैल 2022): वीर महान ने सिंगल्स मुकाबले में बुरी तरह डॉमिनिक मिस्टीरियो को DQ के जरिए हराया था।

#) WWE Raw (18 अप्रैल 2022): वीर महान ने सिंगल्स मैच में लोकल रेसलर जैफ ब्रुक्स को DQ के जरिए हराया था।

#) WWE Raw (25 अप्रैल 2022): वीर महान ने सिंगल्स मैच में DQ के जरिए सैम समोथर्स को शिकस्त दी।

#) WWE Raw (2 मई 2022): वीर महान ने DQ के जरिए बर्ट हैंसन को सिंगल्स मैच में धराशाई किया।

0/Post a Comment/Comments