WWE दिग्गज Batista द्वारा की गई सभी फिल्मों की लिस्ट


ऐसे कुछ चुनिंदा WWE सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें एक्टिंग करियर में भी अपार सफलता मिली है। द रॉक (The Rock), जॉन सीना (John Cena) और द मिज़ (The Miz) भी फिल्मी दुनिया में अच्छी पहचान प्राप्त कर चुके हैं। इन्हीं में से एक नाम बतिस्ता (Batista) का भी है, जिन्होंने 2019 में अपने प्रो रेसलिंग करियर को ऑफिशियल रूप से अलविदा कहा था।

बतिस्ता अपने WWE करियर में 6 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा टैग टीम चैंपियन रहे, WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) विजेता रहे हैं और कई बड़े इवेंट्स को हेडलाइन भी किया है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम साल 2006 में रिलीज़ हुई 'Relative Strangers' नाम की फिल्म से रखा था। उस फिल्म में उन्होंने एक रेसलर के तौर पर बहुत छोटा सा किरदार निभाया था।

WWE दिग्गज बतिस्ता की सभी फिल्मों पर एक नजर

रिलेटिव स्ट्रेंजर्स - साल 2006 में रिलीज़ हुई (कैमियो किरदार निभाया)

    माय सन! माय सन! वॉट हैव यू डन? - 2009

    Wrong Side of The Town - 2010

    हाउस ऑफ द राइजिंग सन - 2011

    द स्कॉर्पियन किंग 3: बैटल फॉर रिडेम्पशन - 2011

    द मैन विद द आयरन फिस्ट्स - 2012

    रिडिक - 2013

    गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी - 2014

    L.A स्लैशर - 2015

    स्पेक्टर - 2015

    हीस्ट - 2015

    द बॉस - 2016

    किकबॉक्सर: वेंजेंस - 2016

    मरॉडर्स - 2016

    द वॉरियर्स गेट - 2016

    बुशविक - 2017

    गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी पार्ट 2 - 2017

    2048: नोवेयर टू रन - 2017

    ब्लेड रनर 2049 - 2017

    एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर - 2018

    होटल आर्टेमिस - 2018

    एस्केप प्लान 2: हाडेस - 2018

    फाइनल स्कोर - 2018

    मास्टर jed: द आईपी मैन लैगेसी - 2018

    एवेंजर्स: एंडगेम - 2019

    स्टुबर - 2019

    एस्केप प्लान: एक्सट्रेक्टर्स - 2019

    माय स्पाई - 2020

    आर्मी ऑफ द डेड - 2021

    ड्यून - 2021

पूर्व WWE चैंपियन बतिस्ता की आखिरी फिल्म ड्यून रही, जो पिछले साल अक्टूबर में रिलीज़ हुई थी। उसमें बतिस्ता ने ग्लोसन रबन नाम का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो कई मूवी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं।

उनकी थोर: लव एंड थंडर इसी साल जुलाई में रिलीज़ होगी और नाइव आउट 2 भी इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।


0/Post a Comment/Comments