RR vs DC : दिल्ली कैपिटल्स की जीत के साथ मैच में बने 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 13 साल बाद अश्विन ने रचा इतिहास


IPL 2022; DC VS RR, Match 58 Record : इंडियन प्रीमियर लीग में 58वा लीग मैच राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ( DC) के कप्तान ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) ने राजस्थान रॉयल्स ( RR) के कप्तान संजू सैमसन ( Sanju Samson) को टॉस हराया और पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद दिल्ली में मैच भी अपने नाम दर्ज कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 16 रन बनाए। जवाब में दिल्ली के खिलाड़ी डेविड वार्नर और मिचल मार्श की 144 रन की साझेदारी के बाद 11 गेंद पहले ही 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में दिल्ली टीम की जीत हुई और साथ ही 6 महावपूर्ण रिकार्ड भी बने हैं। जानिए क्या रिकॉर्ड बने मैच में…

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच में बने 6 रिकॉर्ड :

1 – एक ही क्रीज पर हुए पिछले दो मैच का हाल :

दिल्ली कैपिटल्स ( DC) – 149/3 के साथ लखनऊ सुपर ( LSG) से 7 विकेट से हार गए

पंजाब किंग्स ( PBKS) – 151 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 7 विकेट से हारे

2 – रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के इस मैच में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए आईपीएल करियर का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। जिसके साथ ही उनक आईपीएल करियर का बेस्ट स्कोर (50 रन) भी बन गया।

3 – आईपीएल 2022 में पावरप्ले में जॉस बटलर का प्रदर्शन:

ओवर : 1-3: 126 गेंद | 123 रन | 1 बार आउट| स्ट्राइक रेट 97.6

ओवर 4-6: 94 गेंद | 176 रन | 4 बार आउट | स्ट्राइक रेट 187.2

4 – संजू सैमसन ने अंतिम बार आईपीएल में बैटिंग ऑर्डर के टॉप 4 से बाहर साल 2016 में बल्लेबाजी की थी।

5 – आईपीएल में पहली बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने के लिए सबसे अधिक पारियां खेलने वाले बल्लेबाज :

132 रविंद्र जडेजा

72 रविचंद्रनअश्विन *

61 हरभजन सिंह

31 स्टीवन स्मिथ

6 – राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी :

28 विकेट – जे फॉल्कनर (2013)

23 विकेट – युजवेंद्र चहल (2022) *

22 विकेट – सोहेल तनवीर (2008)

20 विकेट – एस गोपाल (2019)/ जे आर्चर (2020)


0/Post a Comment/Comments