IPL 2023 में MS DHONI को रिप्लेस कर देंगे ये 3 खिलाड़ी, बन जायेंगे CSK के कप्तान !


इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में लीग की शुरुआत से पहले चेन्नई की फ्रेंचाइजी की कप्तानी ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja) को सौप दी गई थी। जिसके बाद चेन्नई ने 8 मैच में दो में जीत दर्ज की थी। आईपीएल 2022 में भाग ले रहीं 10 टीम में चेन्नई सुपरकिंग्स के मात्र दो मैच में जीत के बाद प्ले ऑफ के लिए रास्ता लगभग बंद हो गया है।

30 अप्रैल को प्लेऑफ से बाहर हो चुकी चेन्नई पुराने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में कप्तानी वापस संभाली। इसके लिए रविंद्र जडेजा ने कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ( MSD) को वापस लौटा दी। माही इस सीजन कप्तानी करते एक बार फिर नजर आयेंगे। लेकिन इस कप्तानी के फेर बदल के बाद ट्विटर कर अगले साल चेन्नई का कप्तान कौन होगा? इस बारे में भी बातचीत शुरू हो गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ की माने तो महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी खेलेंगे। लेकिन कप्तानी के लिए क्या विकल्प हो सकते है आइए जानते हैं….

ऋतुराज गायकवाड़ ( Ruturaj Gayakwad)

चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) के सलामी युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ( Ruturaj Gayakwad) को अगले सीजन कप्तान बनाया जा सकता है। ऋतुराज गायकवाड़ कई क्रिकेट पंडितों की रविंद्र जडेजा से पहले कप्तानी के लिए पसंद थे। आईपीएल 2021 में उन्होंने टीम को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन आईपीएल 2022 में उनका बल्ला शांत है। जिसके बाद उन्हें अगले साल इस मौके के लिए इस साल बचे मैच में बल्लेबाजी से खुद को साबित करना होगा।

रॉबिन उथप्पा ( Robin Uthappaa)

बाए हाथ के बल्लेबाज खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ( Robin Uthappaa) को अगले सीजन के लिए कप्तान बनाया जा सकता है। रॉबिन उथप्पा ( Robin Uthappaa) 2019 से टीम से जुड़े हुए है। वहीं 2022 के मेगा ऑक्शन में भी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी के ऊपर विश्वास जताया था। जिसके बाद टीम में मौजूद खिलाड़ियों में 2007 टी20 विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की सेना में शामिल इस खिलाड़ी को भी कप्तानी के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। रॉबिन उथप्पा ( Robin Uthappaa) इस साल अभी तक अच्छी बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

दीपक चाहर ( Deepak Chahar)

चेन्नई सुपर किंग्स के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स अगले साल कप्तान बनाने के विषय में विचार कर सकती है। दीपक चाहर चेन्नई के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। उन्होंने टीम को कई मैच भी जिताए हैं। हालांकि इस सीजन दीपक चाहर अपनी इंजुरी के चलते लीग से बाहर है। लेकिन अगले साल वो अपनी वापसी करेंगे। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के कैप्टन ना बनने की दशा में दीपक चाहर कप्तान बनकर वापस आने का विकल्प भी हो सकते हैं।

0/Post a Comment/Comments