IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार के बाद रिकी पोंटिंग ने बताया कौन होगा अगले साल कप्तान, ऋषभ पंत की कप्तानी पर कही ये बात


मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। जबकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया और मुंबई इंडियंस की इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंच गई है।

मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड कैच आउट हुए थे। गेंद डेविड के बल्ले से लगने के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास चली गई। ऋषभ पंत और साथी खिलाड़ियों ने कैच की अपील भी की, परंतु अंपायर के मुताबिक टिम डेविड नॉट आउट थे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने रिव्यू नहीं लिया था। जिसके बाद रिप्ले में साफ दिखा कि बॉल डेविड के बैट को छूकर गई थी।

रोहित शर्मा ने किया ऋषभ पंत का बचाव

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, “ऋषभ पंत एक बेहतरीन कप्तान हैं, इसमें कोई शक नहीं है। बात सिर्फ इतनी है कि वह इस मैच को बचा नहीं पाए। मैं इन स्थितियों में रहा हूं – इस तरह की चीजें होती हैं, इसलिए कुछ भी गलत नहीं है। आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। उनके पास एक अच्छा दिमाग है। वो खेल को अच्छी तरह से पढ़ते हैं।”

ऋषभ  पंत को मिला कोच रिकी पोंटिंग का सपोर्ट

वही कोच रिकी पोंटिंग ने कहा की , “ऋषभ पंत युवा खिलाड़ी है और कप्तानी की बारीकियां सीख रहा है। T20 टीम का कप्तान होना कोई आसान काम नहीं है। विशेषकर आईपीएल में जो इतना दबाव भरा टूर्नामेंट है और इसमें आप जो भी करते हो, उस प्रत्येक चीज पर गहरी नजर रखी जाती है। पंत को निश्चित रूप से मेरा पूरा समर्थन प्राप्त है।

0/Post a Comment/Comments