IPL 2022: शिखर धवन ने रचा इतिहास बनाया बड़ा रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज टूर्नामेंट का आखिरी लीग मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच (SRH vs PBKS) खेला गया।। इस मुकाबले की दूसरी पारी में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 39 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। पहला चौका लगाते ही धवन ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया। वह इस लीग में 700 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं।
इस मैच से धवन के नाम आईपीएल में 699 चौके थे जो उन्होंने 2008 से 2022 के बीच लगाए। धवन ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल में अब उनके नाम 701 चौके दर्ज हैं। इस दौरान धवन ने 206 मैच खेले हैं और उनके नाम 6244 रन दर्ज हैं।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर हैं। सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए वॉर्नर ने 162 मैचों में 577 चौके जड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं। कोहली के नाम 221 मैचों में 576 चौके दर्ज हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम 519 चौके हैं। इसके अलावा सुरेश रैना के नाम भी 506 चौके दर्ज हैं और वह पांचवें स्थान पर हैं।

आईपीएल 2022 में शिखर धवन के प्रदर्शन पर एक नजर

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किये शिखर धवन इस सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा बने लेकिन उनका प्रदर्शन वैसा ही शानदार रहा। इस सीजन खेले 14 मैचों में धवन ने 38.33 की औसत के साथ 460 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। वहीं उन्होंने 47 चौके और 12 छक्के भी लगाए।

हालाँकि उनकी टीम पंजाब किंग्स का सफर लीग स्टेज में ही समाप्त हो गया। पंजाब की अपने 14 में से सात मुकाबले जीतकर अंकतालिका में छठवें स्थान पर रही।

0/Post a Comment/Comments