IPL 2022: “एक बिहारी दूसरे पर भारी….” होशियारी दिखाने चले थे महेंद्र सिंह धोनी ईशान किशन के सामने हुए फुस्स


इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में 59वां मैच मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेला गया। ये मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) टीम उम्मीद से उलट 97 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक छोर संभाले नॉट आउट रह गए। लेकिन दूसरे छोर पर सभी खिलाड़ी आउट हो गए। जिसके बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 15वे ओवर से पहले ही स्कोर बनाकर मैच जीत लिया। लेकिन मैच में चेन्नई के अंतिम विकेट पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चालाकी दिखाने की कोशिश की, जिसका जवाब ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दिया और वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो गया। जानिए क्या है पूरी बात….

धोनी की चालाकी का जवाब देकर ईशान किशन ने किया CSK को All Out

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच में टॉस हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई। टीम ने जल्दी ही अपने विकेट खो दिए। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सात खिलाड़ी सिंगल डिजिट पर ही ऑल आउट हो गए। जिसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन स्कोर को सम्मानजनक स्तिथि तक पहुंचाने के प्रयास में वो 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर अगले ओवर में स्ट्राइक लेने के प्रयास में एक रन के लिए चले गए। जिसका फायदा विकेट कीपर खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) ने मौके पर तुरंत उठाया।

16वे ओवर की अंतिम गेंद मुंबई इंडियंस (MI) के गेंदबाज रिले मेरेडिथ ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को डाली। जोकि बल्ले से मिस हो गई लेकिन उन्होंने मुकेश चौधरी को एक रन के लिए बुलाया ताकि अगले ओवर में स्ट्राइक उनके पास रह सके। लेकिन ऐसा हुआ नही क्योंकि पीछे विकेट कीपर खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) ने इस मौके का फायदा उठाया और सटीक थ्रो स्टंप पर कर दिया। जिसके बाद मुकेश चौधरी 4 रन बनाकर आउट हो गए और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 97 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

मुंबई इंडियंस ने किया पलटवार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के संस्करण में पहले चरण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) को बीच खेला गया मैच मुंबई इंडियंस (MI) के लिए प्ले ऑफ (Playoff) में बने रहने की रेस का डिवाइडर मैच था। इस मैच में चेन्नई में अंत में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अच्छे फिनिश के साथ जीतकर मुंबई इंडियंस (MI) के प्ले ऑफ (Playoff) की रेस में बने रहने को छीन लिया था। अब इस दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से मात दे दी है। हालंकि अभी दोनों ही टीम प्ले ऑफ (Playoff) से बाहर हैं।

0/Post a Comment/Comments