IPL 2022 Orange Cap: पहले ही सीजन में छा गए तिलक वर्मा, ऑरेंज कैप में मारी शानदार एंट्री, लिस्ट में भारतीय रह गए पीछे


CSK VS MI; Match 59 : Orange Cap Update : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) का 59वां मैच बीती रात चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ( MI) ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स मात्र 16 ओवर्स में 97 रन पर ऑल आउट हो गई।

जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 15वें ओवर्स में रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ( Tilak Verma) अंत तक टीम के लिए एक छोर पर खड़े रहे। हालांकि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनो ही प्लेऑफ से बाहर है। मुंबई इंडियंस ने लीग में अपना तीन मैच जीता है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच की टक्कर फैंस के लिए मनोरंजन वाली होती है लेकिन पिछली रात खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा ( Tilak Verma) की बल्लेबाजी के चलते आसानी से मैच जीतकर अपने नाम कर लिया।

तिलक वर्मा है मुंबई के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

IPL के बीती रात हुए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उम्मीद के उलट 97 रन बनाए। लाल मिट्टी के इस्तेमाल से बनी इस पिच पर चेन्नई के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर सभी खिलाड़ी 16 ओवर्स में ही धाराशाही हो गए। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए आए। कम रन होने के बाद भी मुंबई के खिलाड़ी जल्दी आउट होकर चले गए। मुंबई इंडियंस के लिए पूरी लीग में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा अंत तक क्रीज पर रहे 32 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस की तरफ से वो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। तिलक वर्मा ने 12 मैच में 368 रन बनाए हैं। जिसके बाद ऑरेंज कैप की रेस में वो 7वे स्थान पर हैं।


Orange Cap : जॉस बटलर सबसे आगे

IPL 2022 में जॉस बटलर ने तीन शतक लगाने के साथ खुद को ऑरेंज कैप की रेस में काफी ऊपर कर लिया है। उन्होंने 12 मैच में 625 रन बनाए है। जिसके बाद ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे है। तो वही भारतीय बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल भी रेस में बने हुए हैं। उन्होंने सीजन में दो शतक लगाए हैं। जिसके बाद 12 मैच 459 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। डेविड वार्नर जोकि पाकिस्तान के साथ सीरीज के चलते शुरुआत में टीम से जुड़ नहीं सके थे। अभी तक के 10 मैच में 427 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। फाफ डु प्लेसिस 12 मैच में 389 और शुभमन गिल 384 के साथ क्रमश चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

भारतीय युवा खिलाड़ियों ने बनाई टॉप 10 में जगह

ऑरेंज कैप की रेस में नंबर छः पर शिखर धवन हैं। जिन्होंने 11 मैच में 381 रन बनाए हैं। इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले तिलक वर्मा 12 मैच में 368 रन के साथ सातवे और क्विंटन डिकॉक 12 मैच में 355 रन के साथ आठवें स्थान पर है। युवा खिलाड़ी दीपक हुड्डा 12 मैच में 347 के साथ 9वे और हार्दिक पांड्या 11 मैच में 344 रन के साथ 19वें स्थान पर हैं।

0/Post a Comment/Comments