IPL 2022: हार के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ने MI के खिलाड़ियों और स्टाफ को साइन जर्सी भेंट कर जीता दिल


इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) के 15वें संस्करण में 59वाँ मैच चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई (CSK) ने लीग का अपना सबसे लो स्कोर 97 रन बनाते हुए 16 ओवर्स में ही ऑल आउट हो गई। जिसके बाद मुंबई (MI) से आसानी से इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद की कुछ तस्वीरें जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) अपने नाम की जर्सी पर साइन करते नजर आ रहें हैं, काफी वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में छुपी कहानी ने चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) के फैंस का दिल जीत लिया है। जानिए क्या है पूरी बात…

हार के बाद भी जीत लिया विरोधियों का दिल

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) ने टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। जवाब ने मुंबई इंडियंस (MI) ने 15 ओवर्स के अंदर ही ये रन बनाकर जीत हासिल कर ली। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के डग आउट के बाहर चेन्नई और मुंबई के कुछ सदस्य महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने नंबर सात की जर्सी पर साइन करते नजर आ रहे हैं। दरअसल मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी साइन की हुई इन जर्सी को अपनी टीम के खिलाड़ियों और उस मैच की विरोधी टीम के कुछ खिलाड़ियों व स्टाफ को भेंट स्वरूप दी है।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के इस बात की काफी तारीफ कर रहें हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) में ये जर्सी अपनी टीम के कुछ खिलाड़ियों और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाड़ी व स्टाफ को याद के तौर पर भेंट की है।


अंत तक खड़े रहे माही

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का ये आईपीएल (IPL) सीजन काफी निराशजनक रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)की कप्तानी पहले रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को सौंपी गई। जिसके बाद 8 मैच में दो जीत के बाद उन्होंने कप्तानी का भार वापस महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को थमा दिया। जिसके बाद भी टीम प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। सीजन में प्ले ऑफ की रेस से बाहर होने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरी टीम है।

मुंबई इंडियंस की टीम के साथ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स 97 रन पर ऑल आउट हो गई। जबकि कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी एक सम्मानजनक स्कोर बनाने के लिए एक छोर पर खड़े थे। लेकिन मुकेश चौधरी के रन आउट के साथ ही माही एक छोर पर नाबाद खड़े रह गए और बाकी पूरी टीम पवेलियन लौट गई।

0/Post a Comment/Comments