मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों की बात करें तो आईपीएल में इनके बीच हमेशा ही एक दिलचस्प मुकाबला देखने मिलता है अब देखना यह है कि आज इन दोनों में से कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है।
चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो चेन्नई ने अपनी टीम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम की बात की जाए तो आज मुंबई इंडियंस की टीम से दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टर्ब्स अपना डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा रितिक शौकीन को मौका दिया गया।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ
Post a Comment