साक्षी धोनी ने बयां किया अपना दर्द, महेंद्र सिंह धोनी से शादी करने के बाद इस बात से नहीं हैं खुश


जैसा कि आप जानते हैं, हमारे भारत देश में आज क्रिकेट एक लोकप्रिय खेल बन चुका है और इसको प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी एक सेलिब्रिटी माने जाते हैं। वहीं जहां सेलिब्रिटी होंगे वहां उनके फैंस होंगे ही, हो भी क्यों न, वे आज एक जाना माना चेहरा है, जिसे लाखो करोड़ो लोग पसंद करते हैं। आज हम इस पोस्ट में एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अपने खेल के लिए देश दुनिया में मशहूर हैं। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उनका नाम एमएस धोनी है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के तौर पर जाने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं धोनी (MAHENDRA SINGH DHONI) से जुड़ी कुछ अनकही बातों के बारे में, जिन्हें जानने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक रहते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एमएस धोनी की बायोपिक (MS DHONI THE UNTOLD STORY) अभी कुछ साल पहले ही आई थी, जिसमें उनके बारे में बहुत सारी जानकारी प्राप्त हुई है। इसे देखने के बाद ऐसा माना जाता है कि धोनी ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया है, इनमे सरकारी नौकरी से लेकर अपना सपना पूरा करने तक का सिलसिला बताया गया है।

काफी गरीबी से निकलकर महेंद्र सिंह धोंनी ने हासिल किया है ये मुकाम

रिपोर्ट के अनुसार, आज जिस सरकारी नौकरी के लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं, उसे छोड़ कर एमएस धोनी ने अपना सपना पूरा किया है। खबर की माने तो उन्हे रेलवे में बतौर टीटी की सरकारी नौकरी मिली थी, लेकिन उन्होंने अपने सपने के लिए इस नौकरी को छोड़ दिया, जो एक आम इंसान के लिए चुनौती से कम नहीं था। इसके बाद उन्होंने बिना डरे अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए बढ़ते गए, और आज परिणाम सबके सामने है।

इसके अलावा उन्होंने अपने जीवन में एक ऐसा भी समय देखा था जब गरीबी उनके नीचे पैर पसारे हुए थी, और यह समय उनका बचपन का था। आपको बता दें, इस समय वे अपने पिता के साथ एक छोटे से सरकारी क्वार्टर में रहते थे, वहीं आज उनका घर रांची के सबसे बड़े घरों में आता है।

जैसा की हम जानते हैं, धोनी को बाइक काफ़ी पसंद है, उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी बाइक्स का कलेक्शन है। धोनी की ख़ास बात यह है कि, उन्हें साधारण जीवन जीना पसंद है, वह अपनी गाड़ियों को खुद बनाते और धोते हैं। पर आपकों बता दें, इतनी अच्छी जिंदगी के बाद भी धोनी की पत्नी साक्षी आज कुछ चीज़ों से काफ़ी परेशान हैं।

महेंद्र सिंह धोनी से शादी के बाद भी इस बात से परेशान हैं साक्षी धोनी

आज धोनी और साक्षी के दूसरे से काफ़ी प्यार करते हैं, वे एक बेहद प्यारे हमसफर हैं और उनके बीच बॉन्डिंग भी काफी कमाल की है। पर आपको बता दें शादी के बाद धोनी की पत्नी मीडिया से काफ़ी परेशान रहती हैं। जैसा की हम जानते हैं, आज महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ भारत में पुरी दुनियां में एक बड़ी पहचान बना चूके हैं। क्रिकेट और निजी जिंदगी के कारण वह अक्सर चर्चा में रहते हैं।

आज मीडिया उनकी हर छोटी बड़ी चीज़ों को जानने के लिए उत्सुक रहती है, और उनका पता ढूंढकर उन तक पहुंच ही जाती है। पर इस बात को लेकर धोनी की पत्नी साक्षी बेहद निराश हैं, उनका मानना है, निजी जिंदगी को प्राइवेट ही रहना चाहिए, पर मीडिया के कारण वह पर्सनल नहीं रह पाती है। मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कुछ को कुछ बता कर लोगों के बीच पेश किया जाता हैं। यह एक बड़ी वजह रहीं है साक्षी की परेशानी की, जो धोनी से शादी के बाद उन्हे देखना पड़ रहा है।

0/Post a Comment/Comments