मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच मुकाबला आज, दिल्ली कैपिटल को प्लेऑफ में पहुंचने हर हाल में चाहिए जीत


मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच आज आईपीएल का मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला साबित हो सकता है। क्योंकि अगर आज दिल्ली कैपिटल की टीम यह मुकाबला अपने नाम कर लेती है तो प्ले ऑफ में दिल्ली कैपिटल की टीम की एंट्री हो जाएगी और अगर दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला हार जाती है तो फिर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल की टीम को जिम्मेदारी के साथ करना होगा प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल की टीम की बात की जाए तो इस सीजन में दिल्ली कैपिटल की टीम का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। दिल्ली कैपिटल्स एक साथ दो मुकाबले इस सीजन में नहीं जीत पाई थी लेकिन पिछले दो लगातार मुकाबले जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली कैपिटल की टीम के कप्तान रिसभ पन्त का बल्ला उस अंदाज में नहीं बोला है। अगर आज दिल्ली कैपिटल की टीम को जीत हासिल करनी है तो कप्तान पन्त को जिम्मेदारी लेनी होगी।

0/Post a Comment/Comments